प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी आचार्य कृपलानी और मौलाना अबुल कलाम आजाद को शनिवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी नेता कृपलानी को मोदी ने ‘उपनिवेशवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के सच्चे प्रकाशस्तंभ’ के रूप में याद किया।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘लोकतंत्र और सामाजिक समानता को मजबूत करने के लिए कृपलानी के अथक परिश्रम ने हमारे देश के ताने-बाने पर एक स्थाई छाप छोड़ी। उनका जीवन और कार्य स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों को कायम रखने के लिए हमेशा समर्पित था।’
वहीं, मौलाना अबुल आजाद को याद करते हुए मोदी ने स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री को प्रकांड विद्वान और भारत के स्वतंत्रता संग्राम का स्तंभ बताया।उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘शिक्षा के प्रति मौलाना अबुल आजाद की प्रतिबद्धता सराहनीय थी। आधुनिक भारत को आकार देने में उनके प्रयास कई लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।’
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check