प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को एंड्री राजोएलिना को एक बार फिर मेडागास्कर का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में कहा, “मेडागास्कर के राष्ट्रपति के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर एंड्री राजोएलिना को हार्दिक बधाई।
भारत-मेडागास्कर साझेदारी और विजन सागर को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।”उल्लेखनीय है कि मेडागास्कर के उच्च संवैधानिक न्यायालय (एचसीसी) ने शुक्रवार को 16 नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना की जीत की पुष्टि की थी।
एचसीसी द्वारा घोषित अंतिम परिणामों के अनुसार राजोएलिना ने डाले गए वोटों में से 58.96 प्रतिशत वोट हासिल किए, जो पहले दौर की जीत के लिए आवश्यक 50 प्रतिशत की सीमा से अधिक था।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check