प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में वुशु, महिला सांडा 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने पर रोशिबिना देवी नाओरेम को बधाई दी प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “हमारी समर्पित और प्रतिभाशाली रोशिबिना देवी नाओरेम ने वुशु, महिला सांडा 60 किग्रा में रजत पदक जीता है।
उन्होंने असाधारण प्रतिभा और उत्कृष्टता की निरंतर खोज का प्रदर्शन किया है। उनका अनुशासन और दृढ़ संकल्प भी सराहनीय है। उन्हें बधाई।
“उल्लेखनीय है कि रोशिबिना देवी ने भारतीय उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बुधवार को वुशु 60 किग्रा फाइनल में प्रवेश किया और भारत के लिए एक और पदक पक्का किया। रोशिबिना देवी फाइनल में घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी ज़ियाओवेई वू से 2-0 से हार गईं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check