केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को पहले ‘पेयजल सर्वेक्षण पुरस्कार’ की घोषणा की और कहा कि जल क्षेत्र में शहरों और राज्यों की उल्लेखनीय उपलब्धि को दर्शाने वाले इन पुरस्कारों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच मार्च को प्रदान करेंगी।मंत्रालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।
यह मंच उन लोगों को सम्मानित करने के लिए तैयार किया गया है जो अपने समुदायों के लिए स्वच्छ और टिकाऊ जल संसाधन सुनिश्चित करने में सफल रहे हैं।इसमें कहा गया है कि शहरों और राज्यों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को दर्शाते हुए 130 पुरस्कारों की एक विशिष्ट श्रृंखला प्रदान की जाएगी।
इसमें कहा गया, ”ये पुरस्कार प्रतिष्ठित पेय जल स्वर्ण, रजत और कांस्य सिटी पुरस्कारों से लेकर विभिन्न श्रेणियों तक विस्तृत हैं, जहां गोल्ड संबंधित जनसंख्या श्रेणियों (एक से 10 लाख, 10 से 40 लाख और 40 लाख से अधिक) में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले (प्रथम स्थान) को दर्शाता है। चांदी दूसरे स्थान और कांस्य तीसरे स्थान को दर्शाता है।”
विज्ञान भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक पुरस्कार विजेताओं और प्रतिभागियों की मेजबानी की जाएगी। इस कार्यक्रम में ना केवल उत्कृष्टता का जश्न मनाया जाएगा बल्कि कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (एएमआरयूटी) मित्र पहल को शुरू करने को भी चिह्नित किया जाएगा।महिला स्वयं सहायता समूह देश के विभिन्न हिस्सों से इस कार्यक्रम से ‘लाइव’ जुड़ेंगी।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check