राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंची, जहां वह प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी चतुर्थ कृषि रोडमैप का लोकार्पण किया।
श्रीमती मुर्मू बुधवार को यहां लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंची, जहां उनका स्वागत राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी समेत कई मंत्री एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके बाद राष्ट्रपति बापू सभागार पहुंची, जहां उन्होंने तय कार्यक्रम के अनुसार चतुर्थ कृषि रोडमैप 2023-28 का लोकार्पण किया।
कृषि रोडमैप का लोकार्पण करने के बाद श्रीमती मुर्मू राजभवन में दोपहर का भोजन करेंगी और शाम को सिखों के 10वें गुरू गोविंद सिंह का दर्शन करने के लिए पटना सिटी स्थित तख्त हरि मंदिर साहिब जाएंगी। वह अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे के दौरान मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय और पटना में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दीक्षांत समारोह में भी भाग लि।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check