खूबसूरत और चमकती त्वचा कौन नहीं चाहता? इसके लिए आज बाजार में कई स्किन केयर उत्पाद उपलब्ध हैं, लेकिन कई लोगों को इनके इस्तेमाल से अक्सर साइड इफेक्ट भी हो जाते हैं और दूसरी समस्या यह है कि ये काफी महंगे होते हैं।महंगे दामों पर अफोर्ड कर पाना बजट को भी बिगाड़ देता है ऐसे में आज हम आपको एक खास सीरम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप घर पर ही कुछ चीजों से बना सकते हैं.आईये जानते है इसको कैसे तैयार करे.
बनाने की विधि-
इस सीरम को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरा लें और उसमें एलोवेरा जेल और गुलाब जल डालकर मिला लें।अब इसमें विटामिन ई और सी कैप्सूल मिलाएं।इसके बाद इसमें ग्लिसरीन डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. इसके बाद आपका विटामिन ई और सी फेस सीरम तैयार हो जाएगा। .ध्यान रखें कि इसे बनाने के बाद किसी कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। कांच की बोतल काली या गहरे रंग की हो तो बेहतर है, इससे सीरम जल्दी खराब होने से बचेगा।
लगाने की विधि-
आप इस सीरम को अपनी रात के समय की त्वचा देखभाल दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपना चेहरा धो लें।इसके बाद चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करें, जो आपकी त्वचा के पीएच को संतुलित करने का काम करेगा। अब सीरम की कुछ बूंदें चेहरे पर लगाएं और उंगलियों की मदद से फैलाएं। जब से सूख जाए, तो इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना बिल्किुल न भूलें।ध्यान रखें, आप विटामिन सी को अपनी त्वचा की देखभाल का हिस्सा बना रहे हैं, इसलिए दिन के समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check