जिले के बोरियो पुलिस ने बीते 3 सितंबर को दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो गाड़ी बनाने के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दो युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में एसपी नौशाद आलम ने बताया कि बोरियो थाना क्षेत्र के मकबरगी खुटा पहाड़ निवासी सुरजी पहाड़ीन ने दो लोगों राजीव साह, पिता जगदीश साह व मधु साह, पिता स्व. लालजी साह दोनों ग्राम तेतुलिया थाना तीनपहाड़ निवासी पर हत्या का आरोप लगाते हुए बोरियो थाना को आवेदन दिया था.
इसमें बताया गया था कि दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो बनाने के विवाद को लेकर उसकी की हत्या कर दी गई है. इस संबंध में कांड दर्ज कर पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम के सदस्यों ने घटना में शामिल अभियुक्तों राजीव साव व मधु साव को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक, खून लगा पत्थर व अन्य सामग्री को भी बरामद कर लिया है.
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check