राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक प्रचारक इन्द्रेश कुमार ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत का है। पाकिस्तान वहां जबरिया दखल देता है। उसे पीओके में दखल नहीं देना चाहिए।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे इन्द्रेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में एक सवाल के जवाब में यह मत व्यक्त किया। उन्होंने कहा भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त पीओके का भू-भाग भारत का हिस्सा था। तत्कालीन सरकार की गलती से पीओके के भू-भाग पर पाकिस्तान का कब्जा हो गया।
1947 में पाकिस्तान ने उस पर कब्जा कर लिया। हम भारतीय आज भी पीओके के नागरिक को अपनामानते हैं। पीओके के सभी नागरिक भारतीय हैं। उल्लेखनीय है कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इन्द्रेश कुमार आजकल देश में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। वो इसी यात्रा के संबंध में लखनऊ आए थे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check