लोकसभा चुनाव के नतीजों पर PM नरेंद्र मोदी ने पहली बार बयान दिया है. एक्स हैंडल पर ट्वीट कर उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए पर अपना भरोसा जताया है. यह भारत के इतिहास में एक अभूतपूर्व क्षण है। मैं इस प्यार और आशीर्वाद के लिए अपने परिवार को नमन करता हूं।’
नई दिल्ली PM नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर पहली बार बयान देते हुएउन्होंने कहा- देशवासियों ने भाजपा पर एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है। आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ, सबका विकास मंत्र की जीत है। प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार का भी नाम लिया। एक्स हैंडल पर ट्वीट कर उन्होंने कहा कि देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं।पीएम मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2024 में हम देश के कोने-कोने में गए। आज तीसरी बार जो आशीर्वाद एनडीए को मिला है। उसको लेकर मैं देशवासियों के सामने नतमस्तक हूं। आज का यह पल निजी तौर पर मेरे लिए भी भावुक करने वाला पल है। मेरी मां के जाने के बाद यह मेरा पहला चुनाव था। लेकिन सच मानिए देश की मां, बहनों और बेटियों ने मां की कमी मुझे खलने नहीं दी। मैं जहाँ-जहां भी गया। मुझे आशीर्वाद मिला।देश में महिलाओं ने वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। देश की माताओं बहनों ने मुझे नई प्रेरणा दी है।
पिछले 10 साल में देश ने कई बड़े फैसले लिए हैं। हमने दुनिया की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं। आजादी के 70 साल बाद 12 करोड़ लोगों को नल से जल मिला। 4 करोड़ लोगों को पक्के घर मिले। 80 करोड़ लेागों को मुफ्त राशन मिला। राष्ट्र प्रथम की इसी भावना के चलते कश्मीर से धारा 370 हटी। आप याद करिए कोरोना का इतना बड़ा संकट आया।
बता दें कि प्रधानमंत्री 6 महीने पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में BJP की जीत के बाद दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे थे। तब उन्होंने कहा था- कुछ लोग तो कह रहे हैं कि आज की इस हैट्रिक ने 24 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है।
यह भी पढ़ें:
अयोध्या में हारी भाजपा, गायक सोनू निगम से क्यों नाराज हैं लोग
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check