झारखंड की जमशेदपुर लोकसभा सीट के घाटशिला में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने रविवार को कांग्रेस, जेएमएम और राजद पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के युवराज नक्सलियों की भाषा बोल रहे हैं. वे लगातार उद्योगों और उद्योगपतियों पर हमले कर रहे हैं. नक्सली किसी भी उद्योगपति को बिना पैसे लिये कोई काम नहीं करने देते थे. हमने उन नक्सलियों की कमर तोड़ दी, लेकिन अब कांग्रेस और जेएमएम ने उन नक्सलियों की जिम्मेदारी ले ली है. उन्हें उद्योगों के विकास से नहीं बल्कि भ्रष्टाचार और लूट-पाट से मतलब है.
रविवार को जमशेदपुर लोकसभा सीट के घाटशिला में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस, जेएमएम और राजद पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस के शहजादे उद्योगपतियों और निवेशकों का विरोध करेंगे, तो तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, झारखंड जैसे राज्यों में जहां कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों की सरकारें हैं, कौन निवेशक जाएगा और कौन उद्योग लगाएगा? कांग्रेस और उसकी पार्टियों की सरकारें उद्योगों और उद्योगपतियों के खिलाफ माहौल बनाकर वहां के नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही हैं। पीएम मोदी ने झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी की सरकार पर राज्य को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि इनके नेताओं और अफसरों के यहां से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। आज झारखंड का नाम लेते ही खनिज संपदाओं से संपन्न राज्य का नहीं, बल्कि लूटकर बनाए गए नोटों के पहाड़ का दृश्य सामने आता है। मोदी इनके ठिकानों से लूट के पैसे निकलवा रहा है। ये गरीबों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और आपके बच्चों के हक का पैसा है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये उनकी गारंटी है कि जिनसे पैसा लूटा गया है उन्हें वो पैसा लौटाएंगे. सरकार इसके लिए कानूनी रास्ते तलाश रही है। झूठे दावों और फर्जी वीडियो के सहारे चुनाव जीतने का सपना देख रही है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग संसद की वसीयत भी लिख रहे हैं. रहा। वायनाड से भागकर रायबरेली पहुंचे प्रिंस कह रहे हैं कि ये उनकी मां की सीट है. उनकी मां कह रही हैं कि वह अपने बेटे को रायबरेली सौंप रही हैं.क्या इन्हें रायबरेली के लिए 50-60 साल से सेवा करने वाला एक भी कार्यकर्ता नहीं मिला?
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए जमकर हमला बोला.कहा कि उन्होंने अनगिनत घोटालों में रिकॉर्ड बनाए, उनकी सहयोगी आरजेडी ने नौकरी के बदले गरीबों से उनकी जमीनें लिखवा ली और झामुमो ने उनसे यही चरित्र सीखा। झामुमो ने झारखंड में जमीन घोटाला किया, गरीब आदिवासियों की जमीनें हड़पीं और सेना की जमीन हड़पने की कोशिश की। हम जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट बनाना चाहते हैं, लेकिन झामुमो और कांग्रेस वाले इसमें रोड़े अटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
मोदी ने कहा कि चुनाव में देश की अर्थव्यवस्था, उद्योगों-लघु उद्योगों के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, कृषि एवं वन उपज और नौजवानों के भविष्य पर बात होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस-झामुमो को इन बातों से मतलब नहीं। इन्हें विकास का “क ख ग घ” भी मालूम नहीं। उन्होंने कहा कि “मैं गरीबों का दर्द जानता हूं” और उनके लिए 10 साल से निरंतर लगा हूं। हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है, 52 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खुलवाए, चार करोड़ लोगों को पक्का मकान दिया है। हर घर तक नल से जल पहुंचाया है।जरी स्कूल में स्वीप कार्यक्रम के तहत चुनाव, ज्यादा से ज्यादा वोटिंग का दिया संदेश पीएम मोदी ने कहा, “संविधान को खतरा इंडी गठबंधन से है।
बाबा साहेब अंबेडकर धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे, लेकिन ये लोग दलित, आदिवासियों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देने की बात करते हैं। कुछ राज्यों मे इसकी शुरुआत भी हो गई है। हमने कांग्रेस से लिखित तौर पर यह गारंटी देने को कहा था कि वे धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं देंगे, लेकिन वे अब तक इस पर चुप हैं।” प्रधानमंत्री ने जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि आपका एक-एक वोट मोदी को जाएगा। जनसभा को झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भी मौजूद रहे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check