ज़्यादातर सब्जियों और फ्रूट्स को छीलकर ही बनाया और खाया जाता है। इसके बाद इनके छिलकों को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कुछ सब्जियों और फलों के छिलके भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यहां तक कि कुछ सब्जियां और फल ऐसे होते हैं जिनके छिलकों में सबसे ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। जो सेहत के लिए लाभदायक होता है। आइये जानें ये सब्जियां और फ्रूट्स कौन से हैं जिनके छिलकों को आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए:
सेब
कुछ लोग सेब को बिना छीले खाते हैं तो कुछ सेब को छिलके के साथ। अगर आप सेब को छिलके के साथ खाते हैं तो ये इसे खाने का बेस्ट तरीका है। वहीं अगर आप इसे छिलका उतारकर खाते हैं तो आप ऐसा ना करें। सेब के छिलके में क्वेरसेटिन नाम का एंटी ऑक्सीडेंट होता है। ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सेब के अलावा कई और फल है जिन्हें छिलके सहित खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। ये फल हैं अमरूद और नासपाती।
प्याज के छिलके भी असरदार
सब्जी में प्याज को छिलकों सहित तो नहीं खाया जा सकता। लेकिन आप प्याज के छिलकों को सूप में जरूर डाल सकती हैं। इसके लिए बस आपको इतना जरूर करना होगा कि सूप में प्याज के छिलकों को धोकर थोड़ी देर के लिए डाल दें। जब भी सूप पीएं तो प्याज के छिलकों को बाहर निकाल दें। ऐसा करने से प्याज के छिलके में निहित सारे पोषक तत्व आपको मिल जाएंगे। प्याज के छिलको में एंटी ऑक्सीडेंट और क्वेरसेटिन होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है साथ ही बीपी को कंट्रोल करने का भी काम करता है।
आलू
ज्यादातार लोग आलू की सब्जी छिलके उतार कर बनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है आलू के छिलके न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन प्रचुर मात्रा में होता है। इसके साथ ही ये आपके मेटाबॉल्जिम को मजबूती देता है। इसके साथ ही ये आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।
संतरे के छिलके
संतरे को छिलकों सहित खाना तो मुनासिब नहीं है। ऐसे में आप इसे छीलकर ही खाएं। लेकिन संतरे के छिलकों को सुखाकर आप इसका पाउडर बना सकती हैं। इस पाउडर को दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की टैनिंग हटेगी और चेहरा भी निखरेगा।
अगर पेट में दर्द और ऐंठन से हैं परेशान तो अपनाए ये आसान घरेलू नुस्खे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check