अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लगभग एक साल से अधिक समय हो गया है। बॉलीवुड के स्टार सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड की एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने साल 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनो लगातार सुर्खियों में बने रहे है। इस कपल को लेकर भी एक के बाद एक नई नई खबरें सामने आती रही हैं। सुनील शेट्टी ने भी रिएक्शन दिया है। एक डांस शो के दौरान सुनील शेट्टी से नाना बनने की बात पूछी गई इस पर उन्होंने जवान देते हुए कहा कि ‘अगले सीजन में शो में जब आऊंगा तो मैं नाना की तरह स्टेज पर चलूंगा’। इस बयान के बाद अथिया शेट्टी की प्रेग्नेंसी की खबर ने सुर्खियां बटोरने शुरू कर दी थी जिसे देखो वो जानना चाहता था की क्या दोनो सच में मम्मी पापा बनने वाले है। डांस रियलिटी शो में सुनील शेट्टी ने मजाक करते हुए नाना बनने की बात कह दी जिससे मीडिया में होड़ सी मच गई। इन दिनों अथिया शेट्टी की प्रेग्नेंसी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन कुछ रिपोर्ट्स से पता चला है कि अथिया फिलहाल प्रेग्नेंट नहीं हैं।
वे दोनों अभी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं और इस दौरान अपनी जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। अभी फिलहाल में उनका कोई विचार नहीं है की वे परिवार को बढ़ाना चाहते हैं। फिलहाल, प्रेग्नेंसी की इन खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है। जब कभी ऐसा खुशखभरी की खबर होगी तो वे इस खबर की घोषणा जरूर करेंगे।
यह भी पढ़े:गौ माता की सेवा नजर करते आए एल्विश यादव
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check