सिंगापुर में कोविड की नई लहर देखने को मिल रही है.अधिकारियों ने 5 से 11 मई तक 25,900 से अधिक मामले दर्ज किए हैं। सिंगापुर में कोरोना की नई लहर से हाहाकार स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने शनिवार को लोगों से मास्क पहनने की अपील की।उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ रही है.
कोरोना की नई लहर सिंगापुर में कहर मचा रही है. 5 से 11 मई तक 25900 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. देश के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की है. उन्होंने भविष्यवाणी की कि कोरोना के मामले दो से चार सप्ताह में चरम पर होंगे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ रही है.मंत्री ने कहा कि हम लहर के शुरुआती हिस्से में हैं, जहां यह लगातार बढ़ रही है। ऐसा अनुमान है कि अगले दो से चार हफ्तों में यह चरम पर होगी। यह समय जून के मध्य और अंत के बीच का होगा।हर रोज कोरोना मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या एक सप्ताह पहले के 181 से बढ़कर लगभग 250 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अस्पताल में बेड क्षमता बरकरार रखने के लिए सार्वजनिक अस्पतालों को अपने गैर-जरूरी वैकल्पिक सर्जरी के मामलों को कम करने और ऐसे रोगी जिनका घर पर इलाज संभव है, उन्हें घर भेजा जाए।पिछले सप्ताह के दो मामलों की तुलना में आइसीयू में भर्ती किए जाने के मामले अभी तीन में एक हैं।
यह भी पढ़ें:
स्टार किड की वजह से हाथ से फिसल गई फिल्म, राजकुमार राव ने किया बड़ा खुलासा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check