झारखंड में रविवार को विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ ने एकजुटता दिखाई।रैली को सुनीता केजरीवाल ने संबोधित करते हुए कहा, Arvind Kejriwal को सत्ता की कोई इच्छा

झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ ने एकजुटता दिखाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में यह रैली रांची के प्रभात तारा मैदान में हुई। रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की पत्नी Sunita Kejriwal ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि Arvind Kejriwal को सत्ता की कोई इच्छा नहीं है। वह सिर्फ देश की सेवा करना चाहते हैं। वह देश को नंबर 1 बनाना चाहते हैं। कई लोग कहते हैं कि ये मुश्किल है। ‘जेल के ताले टूटेंगे, Arvind Kejriwal, Hemant Soren छूटेंगे…।’

उन्होंने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, उनके खाने में कैमरा लगाया जा रहा है। वे शुगर के मरीज हैं। वे पिछले 12 वर्षों से प्रतिदिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहे हैं, लेकिन उन्हें जेल में इंसुलिन नहीं दी जा रही है। वे दिल्ली के सीएम Arvind Kejriwal को मारना चाहते हैं। वे बहुत बहादुर हैं। वह शेर हैं। उन्हें जेल में भी ‘भारत माता’ की चिंता है।

Sanjay Singh ने PM Modi को घेरा

इस दौरान ‘आप’ सांसद Sanjay Singh ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने PM Modi और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन भारत के लिए काम करेगा और PM Modi अदाणी के लिए काम करेंगे। BJP ने बंगाल में ‘400 पार’, ‘200 पार’, दिल्ली में ’35 पार’, झारखंड में ’65 पार’ जैसे नारे देकर लोगों को गुमराह किया। ‘400 पार’ का नारा फर्जी है। इस बार आपको उन्हें ‘ताड़ी पार, ताड़ी पार’ कहना चाहिए।

Sanjay Singh ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में Baba Saheb Dr. Bhim Rao Ambedkar का संविधान चलता है और भारत तथा हम सब लोग उनके संविधान को मानते हैं। भाजपा नागपुर के संविधान को मानते हैं। नागपुर का संविधान कहता है कि दलितों का आरक्षण खत्म करो, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करो, पिछड़ों का आरक्षण खत्म करो, चुनाव खत्म करो… मैं आपसे कहना चाहता हूं कि ये अंतिम चुनाव है और इस बार चुनाव में इनको हराने का काम करना और कहना कि हम देश का संविधना नहीं बदलने देंगे।

Priyanka Chaturvedi ने कही यह बात

INDIA ब्लॉक की ‘उलगुलान न्याय महारैली’ में शिवसेना (UBT) सांसद Priyanka Chaturvedi ने कहा कि Uddhav Thackeray ने मुझ से कहा कि Priyanka तुम झारखंड जाओ और हमारी दो बहनें एक दिल्ली में और एक झारखंड में जो लड़ाई लड़ रही हैं उनके साथ उनकी आवाज उठाओ। देश की जनता को बताओ कि किस प्रकार ED-CBI-IT विपक्ष का गला घोंटने का काम कर रही है।

Tejashwi ने PM Modi पर साधा निशाना

रैली में राजद नेता Tejashw ने कहा कि PM Modi ने केवल ये काम किए हैं- देश में गरीबी बढ़ाई, महंगाई बढ़ाई, जुमलेबाजी की। 2014 में उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी, वो नौकरी कहां गई? कालाधन वापस आएगा और सभी के खाते में 15 लाख रुपए डाले जाएंगे। आप लोग के खाते में पैसा नहीं आया, लेकिन बीजेपी के खाते में चंदा चुनावी बॉन्ड के जरिए हजारों- करोड़ों रुपए आ गए हैं।

BJP पर Akhilesh का हमला, बोले- वे चुनाव हार चुके हैं

‘उलगुलान न्याय महारैली’ में समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से इन्होंने आपके (झारखंड) मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल भेजा है वे चुनाव हार चुके हैं। मैदान में जब पहलवान हारने लगता है तब कई तरह के हथकंडे अपनाता है। भाजपा यह न भूले कि शेर को गिरफ्तार किया है, लेकिन उनकी दहाड़ को गिरफ्तार नहीं कर पाए हैं।

विपक्षी गठबंधन की रैली से पहले मैदान में हंगामा

इस बीच विपक्षी गठबंधन की रैली से पहले मैदान में जमकर हंगामा हुआ। यहां दो गुटों के बीच झड़प हुई। दोनों गुटों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं। हालांकि, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Champai Soren ने कही यह बात

इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री Champai Soren ने रैली की तैयारियों को लेकर ‘INDIA’ के नेताओं के साथ बैठक की। Soren ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘यह रैली केंद्र सरकार द्वारा आदिवासियों एवं मूलवासियों पर हो रहे अत्याचारों तथा उन्हें जल, जंगल व जमीन से दूर करने की साजिश का पर्दाफाश करेगी।’

BJP ने किया पलटवार

इस बीच झारखंड BJP ने ‘INDIA’ की रैली को ‘Great Family Get Together Show’ करार दिया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता Pratul Shahdev ने कहा कि यह ऐसी पार्टियों का समूह है, जो अपने परिवारों को बढ़ाना चाहती हैं। देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ Prime Minister Narendra Modi के अभियान से डरकर वे लोग एक मंच पर आए हैं।

यह भी पढ़े:

अगर आप भी अपने फ़ोन के बार-बार हैंग होने से है परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स