भारतीय सेना ने डेंटल कॉर्प्स में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) भर्ती निकाली है. इसके जरिए ऑफिसर रैंक के 30 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून है. आवेदन इंडियन आर्मी की रिक्रूटमेंट वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर करना है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 मई 2024 से जारी है.
सेना के डेंटल कॉर्प्स में निकली शॉर्ट सर्विस कमीशन भर्ती के लिए बीडीएस/एमडीएस करने वाले आवेदन कर सकते हैं. साथ ही उम्मीदवारों की उम्र 31 दिसंबर 2024 को 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.
भारतीय सेना भारती 2024: डेंटल कोर में भर्ती के लिए योग्यता
आर्मी के डेंटल कॉर्प्स में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को बीडीएस 55 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए. या एमडीएस किया होना चाहिए. साथ ही 30 जून 2024 तक एक साल की अनिवार्य रोटरी इंटर्नशिप पूरी हो जानी चाहिए.
स्टेट डेंटल काउंसिल/डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया से परमानेंट या प्रोविजनल डेंटल रजिस्ट्रेशन सटिफिकेट प्राप्त होना चाहिए. जो कम से कम 31 दिसंबर 2024 तक वैलिड होना चाहिए.
कैंडिडेट्स को 18 मार्च 2024 को आयोजित नीट (MDS) में शामिल हुआ होना चाहिए.
भारतीय सेना भारती 2024: आर्मी डेंटल कोर 2024 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को सबसे पहले नीट एमडीएस 2024 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू के बाद मेरिट लिस्ट में जिसका नाम आएगा उसका मेडिकल टेस्ट होगा.
सेना डेंटल कोर भर्ती 2024 सैलरी
Indian Army Bharti 2024: सेना के डेंटल कोर में एसएससी ऑफिसर बनने पर पे स्केल 61,300-1,93,900 की सैलरी मिलेगी.
यह भी पढ़ें:
गर्मी के मौसम में त्वचा की सही देखभाल के लिए 10 स्किन केयर टिप्स
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check