इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी अपनी दोनों लाडली आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के लिए एक खूबसूरत मैसेज लिखा है.
सोनी राजदान ने शेयर बेटियों को विश किया डॉटर्स डे
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटियों के लिए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘मैं अपनी लाइफ तुम दोनों के बीना सोच भी नहीं सकती. आपने मेरी लाइफ इतनी अच्छी बनाई है, जिसके बारे में मुझे अंदाजा भी नहीं था. संस डे भी मुबारक हो. मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं.
इस पोस्ट में सोनी राजदान ने फैमिली फोटो भी शेयर की है, जिसमें आलिया, शाहीन के अलावा राहुल भट्ट, महेश भट्ट और पूजा भट्ट भी नजर आ रहे हैं. वहीं सोनी के इस पोस्ट पर उनकी सोतेली बेटी पूजा भट्ट ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘हमारी जिंदगी में आने के लिए ढेर सारा प्यार….’
आलिया भट्ट हैं एक बेहतरीन बेटी
बता दें कि आलिया भट्ट अपनी मां के बेहद करीब हैं. वह अक्सर अपनी मां संग इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करती हैं. वैसे देखा जाए तो आलिया भट्ट वाकई में एक शानदार बेटी हैं. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से हर बार अपने मां बाप का नाम रोशन किया है. महेश भट्ट की बेटी होने के बावजूद भी आलिया भट्ट ने अपने दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने काफी कम समय में बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है. साल 2012 में आई ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखने वाली आलिया भट्ट ने राजी, गंगूबाई, ‘डियर जिंदगी’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘हाईवे’, ‘गली बॉय’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मे दी हैं. वहीं आज की तारीफ में हिंदी सिनेमा में उनके नाम का डंका बजता है.
यह भी पढे –
2 चुटकी दाल चीनी का जानें फायदे, यह चेहरे चमकदार और सुंदर कैसे बनाता है
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check