खान-पान से जुड़ी कई गलतियों के कारण कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। वहीं, सही चीजों का सेवन करने से कब्ज की समस्या भी कम हो सकती है।पेट में भारीपन, सिरदर्द और क्रैम्प्स जैसी समस्याएं कब्ज की वजह से होती हैं। सही चीजों का सेवन करने से कब्ज की समस्या कम भी हो सकती हैं।दिन में एक बार ये 5 फल पुरानी से पुरानी कब्ज ठीक हो जाएगी और पेट की सारी गंदगी शरीर से बाहर निकल जाएगी।
1.आलूबुखारा-आलूबुखारा आहारीय फाइबर से भी भरपूर होता है जो पाचन को बढ़ाने और कब्ज को कम करने में मदद करता है। इस खट्टे-मीठे फल में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं और हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से बचाते हैं।
2.कीवी-कीवी में विटामिन सी भी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, बैक्टीरिया खत्म करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। कीवी में एक्टिनिडिन नामक एंजाइम पाया जाता है जो कब्ज से राहत दिलाने वाला माना जाता है।
3.सेब-सेब में डाइटरी फाइबर होता है जो पाचन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। एसिडिटी, पेट में गैस और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए सेब के सेवन की सलाह दी जाती है।
4.पपीता-सुबह खाली पेट पपीता खाने से पेट अच्छे से साफ हो जाता है। यह पाचन में भी सुधार लाता है. कब्ज और पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से राहत पाने के लिए पपीते का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
5.नाशपाती-नाशपाती आहारीय फाइबर से भरपूर होती है। नाशपाती खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। आहारीय फाइबर पाचन तंत्र को कार्य करने में मदद करता है और मल त्यागना भी आसान बनाता है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check