ओडिशा के रायगड़ा जिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से तेंदुए की दो खालें जब्त की गईं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की अपराध शाखा के विशेष कार्य बल के अधिकारियों ने मंगलवार को चांडिली पुलिस थाना क्षेत्र के तंपारबिदुनि चक में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया और खालें जब्त की।
उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और खाल को आगे की जांच के लिए देहरादून स्थित वन्यजीव संस्थान भेजा जाएगा। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check