पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में दो अलग-अलग आतंकवाद विरोधी अभियानों में शनिवार को नौ आतंकवादी मारे गये, जबकि एक सैनिक की मृत्यु हो गयी। सेना ने यह जानकारी दी।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार को देर रात एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने केपी के दक्षिणी जिले वजीरिस्तान में एक खुफिया-आधारित अभियान चलाया।आईएसपीआर ने कहा, ‘ऑपरेशन के दौरान भीषण गोलीबारी में सात आतंकवादी और एक सैनिक मारा गया।’
सेना ने कहा, “मारे गये आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गये। मारे गए आतंकवादी कई आतंकवादी गतिविधियों के साथ-साथ जबरन वसूली और निर्दोष नागरिकों की हत्या में सक्रिय रूप से शामिल थे।” प्रांत के टैंक जिले में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गये एक अन्य अभियान में दो आतंकवादी मारे गये।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check