एकता आर कपूर की अपकमिंग फिल्म एलएसडी 2 पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. वहीं अब फिल्म को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है. एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है.फिल्म का एक बेहद दिलचस्प मोशन पोस्टर भी जारी किया गया था,
जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म के नई रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है. नए पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ये वैलेंटाइन डे आसान नहीं, बस इतना समझ लीजिए, लव सेक्स और धोखे का दरिया है और डूब के जाना है… बता दें कि अब ये फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं. पोस्टर की बात करें तो एक धड़कता हुआ दिल नजर आ रहा है जिलमें कई सारे सोशल मीडिया ऐप्स के आइकन देखने को मिल रहे हैं.
फिल्म का ये रोमांचक पोस्टर खूब वायरल हो रहा है. पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. किसी एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि पोस्टर काफी अमेजिंग लग रहा है. फिल्म का अब और इंतजार नहीं किया जा सकता.. तो कई लोगों ने फिल्म की हीरोइन को लेकर भी सवाल किए. वहीं जबसे इस मूवी की घोषणा हुई हैं, तभी से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. ब
ता दें कि एलएसडी 2 रिश्तों की जटिलताओं की खोज करती है और इंटरनेट के जमाने में मॉडर्न लव के छिपे पहलुओं को उजागर करती है. ये फिल्म एक दिलचस्प प्लॉट और आकर्षक प्रदर्शन के माध्यम से, फिल्म प्यार, धोखा और टेक्नोलॉजी से चलने वाली इस दुनिया के परिणामों के विषयों में गहराई से उतरने का वादा करती है. लव सेक्स और धोखा 2 बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज द्वारा पेश की गई है. फिल्म को एकता आर कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है और दिबाकर बनर्जी ने इस डायरेक्ट किया है.
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check