क्रैक का नया पोस्टर जारी, अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल की दुश्मनी से मचेगी तबाही

आदित्य दत्त निर्देशित क्रैक फरवरी के आखिर में रिलीज हो रही है। कुछ दिन पहले आउट हुए शानदार टीजर के बाद से ही ऑडियंस की निगाहें फिल्म के रिलीज डेट पर है। हीरो की भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले अर्जुन रामपाल, बड़े पर्दे पर एक्शन हीरो विद्युत जामवाल के साथ पंगे लेते हुए नजर आएंगे।

लेटेस्ट पोस्टर फैंस की धड़कनें बढ़ाने के लिए काफी है।एक्शन से भरपूर क्रैक साल 2024 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। एक बार फिर विद्युत जामवाल एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। उनके साथ कड़ा मुकाबला करने अर्जुन रामपाल आ रहे हैं। पिछले साल 19 दिसंबर को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। एक सीन में दोनों के बीच खतरनाक लड़ाई की झलक दिखाई गई थी। विद्युत के साथ अर्जुन का भी फाइट सीन देखने लायक था।

टीजर रिलीज के डेढ़ महीने बाद एक बार फिर मेकर्स ने ऑडियंस को एक नए पोस्टर के साथ इंगेज किया है। विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रैक का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में इंटेंस अवतार में विद्युत और अर्जुन चीखते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बाजू पर बम टाइमर लगा हुआ है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए विद्युत ने मजेदार डायलॉग भी बोला है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, डर नहीं डार्लिंग से। क्रैक- जीतेगा तो जीयेगा।

इस पोस्टर के साथ विद्युत ने फैंस को फिल्म के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही फिल्म का ट्रेलर जारी होगा। हालांकि, तारीख और समय की घोषणा नहीं की है।विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की क्रैक 23 फरवरी 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में नोरा फतेही (हृशह्म्ड्ड स्नड्डह्लद्गद्धद्ब) और एमी जैक्सन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।