बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता शाह रुख खान की किसी भी फिल्म की अनाउंसमेंट हो, उसे ट्रेंड होते देर नहीं लगती। इसी तरह उनका कोई भी लुक, वह कैमरे में कैद होते ही बहुत तेजी से वायरल होने लगता है।
शाह रुख खान ने 2023 में ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया था। 2024 में उनकी अभी कोई फिल्म नहीं रिलीज हुई। इसी बीच किंग खान अपने आनेवाले प्रोजेक्ट को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं। शाह रुख खान पिछले कुछ समय से ‘किंग’ फिल्म को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब अभिनेता का एक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शाह रुख खान का नया लुक है चर्चा में
शाह रुख खान को लेकर चर्चा है कि वह फिल्म ‘किंग’ में डॉन की भूमिका में नजर आएंगे। इस बीच अभिनेता की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। एयरपोर्ट पर शाह रुख की कुछ फोटोज खीचीं गई, जिसमें वह ‘सॉल्ट एंड पेपर लुक’ यानी हल्कि ग्रे दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।
किंग खान के इस लुक की झलक सामने आते ही यह मिनटों में वायरल हो गया है। फैंस शाह रुख के हैंडसम होने और उनके लुक की बहुत तारीफ कर रहे है। इस नए लुक को शाह रुख के अगले प्रोजेक्ट का हिस्सा माना जा रहा है।
शाह रुख खान के लुक की पूरी फोटो सिने हब की तरफ से भी शेयर की गई थी।
सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘किंग’ को गौरी खान और सिद्धार्थ आनंद प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म में शाह रुख एक बार फिर डॉन के रूप में नजर आ सकते हैं। यानी अगर ऐसा हुआ, तो फैंस एक बार फिर उन्हें ग्रे शेड कैरेक्टर में देख सकेंगे।
यह भी पढ़े:
यह ‘जादुई’ छड़ी कई कामों में बुजुर्गों की कर सकता है सहायता, कम पैसे में मिलेंगे ये स्मार्ट फीचर्स
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check