सिंगर नेहा राज का नया लोकगीत ‘हमरा मरद के फसइलु’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
हमरा मरद के फसइलु गाने को नेहा राज ने गाया है और यह गाना अभिनेत्री सुनीता सिंह पर फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में सुनीता सिंह अपने पति को अपनी सहेली के साथ रोमांस करते देख लेती हैं तो वह अपनी सहेली को खरी खोटी सुनाते हुए कहती हैं कि ‘देले ना धियान ऊ त बोलेला ना, प्यार से मुंह कभो खोलेला ना… बोला का घोर के पियउलू ह हो, हमरे मरद के फसइलु हो, ई का कइलु हो… सखिया के सवतिन बनइलु हो, ई का कइलु हो…
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गीत ‘हमरा मरद के फसइलु’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने के गीतकार सूरज सिंह हैं। इसका संगीत अभिषेक गुप्ता ने दिया है। वीडियो निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर पंकज कट्टी, एडिट मीत जी और डीआई रोहित ने किया है। इस गाने का ऑल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check