गायिका नेहा राज और अभिनेत्री लवली काजल का गाना ‘रोज रोज नाही नाही’ रिलीज हो गया है। गाना ‘रोज रोज नाही नाही’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में दिखाया गया है कि एक पति अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार करता है और पत्नी है कि उसके प्यार से परेशान हो जाती है।
वह अपने पति को अपने से दूर रखना चाहती है, लेकिन उसका पति उसकी बातों को नहीं मानता और जहां भी वह जाती है, उसका पति उसके पीछे पीछे लगा रहता है। पत्नी के किरदार में लवली काजल अपने पति से नाराज लहजे में बोलती हैं कि ‘धरेला अइसन अकवारी में हो, धक से जिया धड़क जाला, काटेला जब तू दांते बलम, मनवा तोहपे भड़क जाला… हाथ लगावेला तू जाहीं ताहीं, काहे भरेला तू आहीं बाहीं… ए राजा रोज रोज नाही नाही… सुना… ए बालम रोज रोज नाही नाही… वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘रोज रोज नाही नाही’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।
इसे नेहा राज ने गाया है और लवली काजल पर फिल्माया गया है।इसके गीतकार अरविन्द आर्यन हैं। संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर दीपक पंडित हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check