नीम का जूस पेट की चर्बी को कम करने में बहुत फायदेमंद है जानिए नीम का जूस बनाने तरीका

कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के कारण हममें से कई लोग मोटापे का शिकार हो गए हैं. मोटापे को नियंत्रित करने के लिए हम कई उपाय अपनाते हैं, लेकिन अगर हमें तुरंत बेहतर परिणाम नहीं मिलता है तो हम उन उपायों को बीच में ही छोड़ देते हैं। इसीलिए अधिकतर लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि वजन कम करने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों का पूरी तरह से पालन किया जाए। इसके साथ ही आप अपने आहार और पेय पदार्थों का उचित ध्यान रखकर भी अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।हम में से कई लोगों की चाहत होती है कि कोई ऐसा रामबाण इलाज मिल जाए, जिससे पलक झपकते ही हमारा वजन कम हो जाए। लेकिन ऐसा संभव नहीं है। वजन को प्राकृतिक तरीके से कम करने के लिए थोड़ा समय लगता है। आज हम आपको एक ऐसा ही प्राकृतिक उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। यह प्राकृतिक उपाय कुछ और नहीं, बल्कि नीम की पत्तियां है। नीम की पत्तियों के इस्तेमाल से आप अपना वजन घटा सकते हैं। नीम की पत्तियां कई हर्बल गुणों से भरपूर होता है, जो ना सिर्फ वजन कम करने में असरदार है। बल्कि इसके इस्तेमाल से आप अपनी कई परेशानियों को कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए नीम का जूस बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने वजन को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह बनाएं वेट लॉस नीम जूस –

कैसे बनाए नीम जूस-
नीम की पत्तियों का जूस बनाना बहुत ही आसान होता है। इसके सेवन से आप अपने वजन को तेजी से घटा सकते हैं। इससे आपको किसी तरह का कोई साइड-इफेक्ट नहीं होगा। आइए जानते हैं नीम जूस बनाने की विधि –

आवश्यक सामाग्री
नीम की पत्तियां – 250 ग्राम

पानी – 1 लीटर

नीम जूस बनाने की विधि
सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छे से धो लें। अब इस पत्तियों को रातभर के लिए पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें। सुबह इन पत्तियों को मिक्सर ग्राइंडर में अच्चे से पीस लें। अब इस पीसी हुई नीम की पत्तियों को 1 लीटर पानी में मिलाकर इसे छान लें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। अब इस जूस को एक बोतल में रख लें। इस जूस को आप 2 से 3 दिन तक पी सकते हैं। इससे आपका वजन तेजी से घटेगा।

नीम जूस पीने के अन्य फायदे 

  • स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए नियमित रूप से नीम से तैयार जूस का सेवन कर सकते हैं।
  • डैंड्रफ की परेशानी होने पर नीम जूस से अपना बाल धोएं। इससे बालों में होने वाले संक्रमण से भी आपको राहत मिल सकेगा।
  • स्किन पर होने वाले रैशेज और चकत्ते से भी निजात पाने के लिए आप नीम जूस का सेवन कर सकते है।
  • पेट में कीड़े की परेशानी से जूझ रहे बच्चों को भी आप नीम जूस पिला सकते हैं।
  • ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में भी नीम जूस फायदेमंद होता है।
  • नीम जूस एक बेहतर ब्लड प्यूरीफाई की तरह कार्य करता है।
  • दांतों में होने वाले दर्द से राहत दिलाने में नीम जूस असरकारी है।

यह भी पढ़ें:

रोजाना वॉक करते हैं तो अपनाएं 5 टिप्स, तेजी से कम होगी चर्बी और कम होगा मोटापा