गायक-अभिनेता नीलकमल सिंह का होली स्पेशल गाना देवरा होली मे मले साबुन रिलीज हो गया है।होली स्पेशल गाना देवरा होली मे मले साबुन को नीलकमल सिंह ने गाया है और इसके म्यूजिक वीडियो में उनके साथ नीलम गिरी नजर आयीं हैं।यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
नीलकमल सिंह ने कहा कि होली को हमारे गानों के साथ रंग बिरंगी बना लीजिये। अभी एक से बढ़ कर एक गाना हम लेकर आने वाले हैं।सारेगामा हम भोजपुरी, भोजपुरी म्यूजिक के लिए एक उत्कृष्ट प्लेटफॉर्म है, यहां हमने साथ मिलकर अब तक एक से बढ़ कर एक गाने को रिलीज किया है, जिसे लोगों ने पसंद किया है।आगे भी इसी तरह हम मनोरंजन भरपूर डोज लेकर आते रहे हैं।
फ़िलहाल होली के अवसर पर होली स्पेशल गाना देवरा होली मे मले साबुन को खूब प्यार और आशीर्वाद मिले, यही कामना है।गौरतलब है कि गाना देवरा होली मे मले साबुन के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं। संगीतकार शुभम राज (एसबीआर) हैं। प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है। गाने के निर्देशक और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं। डीओपी योगेश सिंह हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check