गायक नवरत्न पांडेय और अभिनेत्री लवली काजल का गाना रंग लहे लहे डाली’ रिलीज हो गया है।नवरत्न पांडेय और नेहा राज की आवाज में गाया हुआ होली के रंग से सराबोर होली गीत ‘रंग लहे लहे डाली’ रिलीज हो गया है। यह भोजपुरी होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस होली गीत रंग लहे लहे डाली’ में नवरत्न पांडेय और लवली काजल की जोड़ी नजर आ रही है।
इस गाने में दिखाया गया है कि नवरंग पांडेय दोस्तों के साथ भाँग पीकर पूरे मूड दिख रहे हैं। उनके सामने जब उनकी पत्नी आती है तो वह होली खेलने के लिए कहते हैं कि… ‘फगुआ में हमरो बनाई द मिजाज, सइयाँ जी से आपन काहे खातिर लाज, मन में बा बेचैनी कइसे संभाली हो कइसे संभाली…’लवली काजल रंग लगाने का ऑफर देते हुए कहती है कि… एको जगे छोड़ी जनि खाली, राजा जी रंग लहे लहे डाली…।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check