गायक नवरत्न पांडेय और गायिका नेहा राज का गाना ‘खा लेब जहर आधी रतिया में’ रिलीज हो गया है।
‘खा लेब जहर आधी रतिया में’ गाना लवली काजल पर फिल्माया गया है।यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।इस वीडियो सांग में पति के वेवफाई वाले व्यवहार को देखकर पत्नी नाराज हो जाती है और जहर खाने की धमकी देती है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘खा लेब जहर आधी रतिया में’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।गीतकार अर्जुन शर्मा के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से संगीतकार आर्या शर्मा ने सजाया है। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव, एडिटर मीत जी हैं। मिक्सिंग जीतू शर्मा ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check