यहां चल रहे 56वें राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को पुरूष वर्ग में महाराष्ट्र पुलिस, दादर और नागर हवेली, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और महिला वर्ग में आईटीबीपी, दिल्ली, और विदर्भ ने जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में खेले गए एक अहम मुकाबले में उत्तराखंड का सामना महाराष्ट्र पुलिस से हुआ जिसमें महाराष्ट्र पुलिस के नितेश और अक्षय ने 4-4 पॉइन्ट लेते हुए टीम को 30 अंक तक पहुंचा दिया। जवाब में उत्तराखंड की टीम महज़ 26 अंक ही अर्जित कर सकी। इस तरह महाराष्ट्र पुलिस ने ये मुकाबला एक इनिंग और 4 अंक से अपने नाम किया।
वहीं, दादर और नागर हवेली ने सिक्किम को (32-16) एक इनिंग और 18 अंक से हराया। वहीं, एक अन्य मुकाबले में आईटीबीपी का सामना सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के साथ हुआ। अटैकर सुनितिराजन के 6 अंक और शंकर पा के 2 अंको के साथ एसएसबी ने कुल 22 अंक अर्जित किये। जवाब में आईटीबीपी महज 20 अंक ही हासिल कर सकी और 2 अंको के अंतर से मैच में हार का सामना करना पड़ा।
महिला वर्ग में एक रोमांचक मुकाबले में आईटीबीपी का सामना असम से हुआ। इस मैच में आईटीबीपी की ऑलरॉउंडर पूनम ने 8 अंक और विशाखा ने 6 अंक अर्जित करते हुए टीम के स्कोर को 32 अंक तक पहुंचा दिया। इसके जवाब में असम की टीम ने शानदार वापसी करते हुए मौनी ने 1.30 मिनट के शानदार डिफेंस से 12 अंक और निकिता डिफेंस के 1 मिनट में 6 अंक की मदद से मैच को दमदार वापसी की। लेकिन आईटीबीपी के 30 अंको के स्कोर के जवाब में असम 30 अंको का स्कोर ही बना पाई।
मेजबान दिल्ली और झारखंड के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली का दबदबा दिखा। दिल्ली की अटैकर कप्तान नसरीन के 8 अंक और शिवानी के 6 अंको के साथ दिल्ली ने 38 अंकों का स्कोर खड़ा किया। जबाव में झारखंड केवल 16 अंक ही अर्जित कर सकी। दिल्ली ने इस मुकाबले को एक एनिंग और 22 अंक से मैच अपने नाम किया।
ये भी पढ़े:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check