अंगद बेदी की साउथ की पहली फिल्म ‘हाय नन्ना’ का पहला लुक जारी कर दिया गया है और वह तेलुगु स्टार नानी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए तैयार हैं।
अंगद ने कमेंट किया, “‘हाय नन्ना’ का हिस्सा बनना एक रोमांचक जर्नी है, इस फिल्म के जरिए मैं तेलुगु इंडस्ट्री में एंटर कर रहा हूं। नानी जैसे बहुमुखी अभिनेता के साथ काम करना एक शानदार एक्सपीरियंस रहा। नानी बेहद विनम्र और बहुत पसंद किया जाने वाला नाम है और यह मेरे लिए एक रोमांचक सहयोग है।”
अंगद एक बार फिर मृणाल ठाकुर के साथ काम करते दिखेंगे। इससे पहले दोनों ‘लस्ट स्टोरीज’ में दिखाई दिए।अंगद ने शेयर किया: “मृणाल के साथ दूसरी बार टीम बनाने से प्रोजेक्ट में एक स्पेशल टच जुड़ गया है। नानी और मेरी जोड़ी के साथ हमारा सौहार्द, दर्शकों के लिए एक सिनेमाई मनोरंजन का वादा करता है।”
‘हाय नन्ना’ का निर्देशन नवोदित शौरयुव ने किया है। इसका निर्माण व्यारा एंटरटेनमेंट्स के तहत मोहन चेरुकुरी (सीवीएम), विजेंदर रेड्डी टीगाला और मूर्ति केएस द्वारा किया गया है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check