मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम 3 का हाल ही में अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज हुआ. इसे फैंस ने काफी प्यार दिया. हालांकि, इसमें एक्टर नाना पाटेकर नजर नहीं आए. फैंस भी नाना पाटेकर की अब्सेंस से निराश दिखे. क्योंकि वेलकम फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों में नाना पाटेकर के कैरेक्टर को फैंस ने काफी पसंद किया था. उन्होंने फिल्म वेलकम और वेलकम बैक में उदय शेट्टी का रोल प्ले किया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था.
वेलकम 3 का हिस्सा न होने पर नाना पाटेकर ने कहा ये
अब जब नाना पाटेकर से पूछा गया कि वो फिल्म का पार्ट क्यों नहीं है? इस पर उन्होंने कहा, ‘उनको लगता है कि हम पुराने हो गए. इसीलिए शायद उन्होंने नहीं लिया. इनको लगता है (वैक्सीन वॉर के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की तरफ इशारा करते हुए) हम अभी पुराने नहीं हुए हैं, इसीलिए इन्होंने ले लिया. सिंपल है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘इंडस्ट्री कभी किसी के लिए बंद नहीं होती है. अगर आप अच्छा वर्क करना चाहते हैं तो लोग आपको अप्रोच करेंगे. आपको ये जानना चाहिए कि आप कर सकते हैं और आप जानना चाहते हैं, और ये मेरा और आखिरी चांस ये सोचकर उतनी ही जान डालनी चाहिए उसमें. तो सभी को काम मिलता है. ये सिर्फ इस पर निर्भर करता है कि आप करना चाहते हो या नहीं.’
बता दें कि नाना पाटेकर की अपकमिंग फिल्म वैक्सीन वॉर का ट्रेलर रिलीज हो गया है.
वेलकम 3 में नजर आएंगे ये स्टार्स
वहीं वेलकम 3 की कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, परेश रावल, संजय दत्त, जॉनी लिवर, तुषार कपूर, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, मीका सिंह, राजपाल यादव, दलेर मेहंदी जैसे स्टार्स हैं.
यह भी पढे –
वॉट्सऐप पर जल्द मिलेगा थर्ड-पार्टी चैट सपोर्ट, किसी भी प्लेटफॉर्म से भेज सकेंगे वाट्सऐप मैसेज
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check