अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी अपने 63वां जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम ना सामी रंगा रखा गया है। यह फिल्म अगले साल संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी और टिकट खिड़की पर इसका सामना महेश बाबू की गुंटूर करम से होगा। ना सामी रंगा का निर्देशन विजय बिन्नी द्वारा किया जाएगा,
वहीं एमएम कीरवानी फिल्म के लिए संगीत तैयार करने वाले हैं।ना सामी रंगा से नागार्जुन का पहला लुक सामने आ चुका है, जिसमें वह दमदार अवतार में दिखाई दे रहे हैं।निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं।यह फिल्म श्रीनिवास चित्तूरी द्वारा निर्मित है।श्रीनिवासा सिल्वर स्क्रीन ने एक्स पर ना सामी रंगा का पोस्टर साझा किया है।
उन्होंने लिखा, ना सामी रंगा। हमारी अगली फिल्म नागार्जुन के साथ। कहानी और संवाद प्रसन्ना कुमार द्वारा तैयार किए गए हैं, जबकि संगीत एमएम कीरावनी द्वारा रचित है। मुख्य अभिनेत्री और बाकी मुख्य कलाकारों और क्रू सहित अन्य विवरण जल्द ही जारी किए जाएंगे। संक्रांति 2024 के दौरान रिलीज़ होने की उम्मीद है, इस उत्सुकता से प्रतीक्षित फिल्म पर अधिक अपडेट के लिए बने रहें।
बीते साल रिलीज हुई डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नागार्जुन ने अहम भूमिका को अदा किया था। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस सुपरहिट फिल्म में एक्टर ने नंदी अस्त्र का रोल प्ले किया, जिसको दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया।इतना ही नहीं बीते साल द घोस्ट में नागार्जन ने अपने एक्शन अवतार से हर किसी की दिल जीता था। ऐसे में अब फैंस नागार्जुन की ना सामी रंगा की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check