यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। शाम को तबीयत ख़राब होने के बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार 9 डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही थी। बांदा मेडिकल कॉलेज की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से मुख्तार अंसारी की मौत की पुष्टि नहीं की गई है।
प्रशासन के तरफ इसी बीच, मऊ और गाजीपुर और बांदा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के निर्दश दिए हैं। माफिया मुख्तार की बिगड़ी तबीयत बिगड़ने पर उसके परिवार के सदस्य बांदा के लिए रवाना हुए हैं।
बांदा मेडिकल कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। मुहम्मदाबाद मे मुख्तार के पैतृक घर मे लोगों का इकट्ठा होना शुरू हो गया है। मुख्तार के घर के आसपास पुलिस फोर्स तैनात की गई है.गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया में अफवाह, भड़काऊ, या आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्यवाई के निर्देश दिए गए हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check