जिले के थाना टूंडला क्षेत्र में एक नशेड़ी बेटे ने नशे का विरोध करने पर अपनी माता के साथ इतनी निर्दयता से मारपीट की गई उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। टूंडला क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी राकेश कुमार नेशनिवार की रात मेंअपनी माता सुशीला देवी 45 वर्ष की जवरदस्त तरीके मारपीट की गई।
परिजनों ने गंभीर स्थिति में टूंडला अस्पताल में सुशीला देवी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार राकेश नशे का आदी था जिसका विरोध उसकी माता किया करती थी शनिवार रात को भी राकेश शराब पीकर आया तो माता द्वारा विरोध किया गया जो राकेश को नागवार लगा। उसके द्वारा अपनी माता की बुरी तरह पिटाई की गई जव अन्य लोगों को जानकारी हुई तो उन्होने घर मे पहुंच कर गंभीर अवस्था में टूंडला अस्पताल में भर्ती कराया जिन्होंने रविवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
महिला की मौत की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी, सीओ टूंडला आदि अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने जानकारी दी है कि नशे की आदत का विरोध करने पर वेटे राकेश ने अपनी माता की पीट कर हत्या कर दी है। संबंधित हत्याकांड में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया है। मृतक महिला के शब का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check