आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। भोपाल में भाजपा कार्यालय के पास प्रदर्शन कर आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध किया।
पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल सिंगरौली में हुए प्रदर्शन में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि हमारे नेता अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से मोदी सरकार घबराई हुई है,
अरविंद केजरीवाल ही ऐसे नेता हैं जो सीधी पीएम को ललकारते हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में पार्अी की लोकप्रियता को बढऩे से रोकने सरकार ने यह कदम उठाया है। यह प्रदर्शन रुकेगा नहीं, जरूरत पड़ी तो हम दिल्ली जाकर भी प्रदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़े:
बॉक्स ऑफिस पर योद्धा का बुरा हाल, सात दिन में आधी लागत भी नहीं वसूल पाई फिल्म
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check