रात को दूध में इसे मिलाए और पाए अनिद्रा की परेशानी से छुट्टी

रसोई और मसालों का बहुत ही पुराना रिश्ता है खाने को स्वादिष्ट बनाने में इनका विशेष योगदान है इनमे से एक है दालचीनी यह एक ऐसा मसाला है जिसे स्वाद और खुशबू दोनो के लिए पसंद किया जाता है।  सेहत के लिए दालचीनी का सेवन फायदेमंद माना गया है। स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिए ही दालचीनी को को इस्तेमाल किया जाता है। दालचीनी में कई ऐसे औषधीय गुणों होते है जैसे एंटीऑक्सिडेंट एंटीबैक्टीरियल और एंटीइन्फ्लैमटरी ये सभी मिलकर इसके सेवन को खास बनाते है।

दूध में कैल्शियम को मात्रा पाई जाती है जो हमारे लिए जरुरी है साथ ही प्रोटीन भी पाया जाता है। दालचीनी और दूध का सेवन करने के स्वास्थ्य लाभ सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दालचीनी युक्त दूध एक ऐसा पेय पदार्थों है को आपकी हड्डियों को मजबूत करने में बेहद फायदेमंद है। गठिया जैसे समस्या से दूर रहने में मदद करता है। आइए जानते है दालचीनी और दूध का सेवन करने से होने वाले लाभ के बारे में,

पेट में है फायदेमंद,

दालचीनी और दूध दोनो को साथ में मिलाकर पीना हमारी पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसकी मदद से पेट में होने वाली गैस, कब्ज की समस्या से राहत मिलती है.

जुकाम में दालचीनी दूध है फायदेमंद

अगर आप ठंड या सिरदर्द को चपेट में है तो इसका सेवन आपको इससे राहत दिला सकता है।इससे परेशान होने से हम दवाईयां खा लेते हैं। कुछ घरेलू नुस्खे में से असरदार दालचीनी पाउडर, आपको  सिरदर्द या चक्कर आने से आपको छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करता है

प्रतिदिन रात में दूध के साथ एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या में फायदा मिलता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

शरीर की सूजन दूर करने में फायदेमंद है

दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। आगरा हम रात में दूध के साथ एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर पिए तो शरीर में सूजन से आप बच  सकते है। इसका एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण है जो दर्द और सूजन को कम करता हैं।

यह भी पढ़े:एक्सपर्ट भी मानते है फूलों से बनी ये चाय तनाव को कम करने के लिए है फायदेमंद