पश्चिम बंगाल पुलिस ने पुरूलिया जिले से माओवादी नेता सव्यसाची गोस्वामी उर्फ किशोर को गिरफ्तार किया है। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोस्वामी को झारखंड सीमा के पास जंगल से गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि ‘हमारे पास झारखंड सीमा के समीप जंगलों में उसकी आवाजाही की सूचना थी जिसके बाद हमने छापा मारा। अंतत: हमने उसे चौवनिया के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया।’
उन्होंने बताया कि उसके पास से पिस्तौल, कारतूस एवं कुछ दस्तावेज बरामद किये गये हैं। गोस्वामी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अति वांछितों की सूची में था और उस पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गयी थी।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check