फ्रॉग पोज करने से महिलाओं की कई समस्याएं होती है कम, जानें करने का सही तरीका

कुछ महिलाओं को अक्सर अनियमित पीरियड्स, हार्मोनल असंतुलन, स्तनों में बदलाव के साथ-साथ गर्भाशय से जुड़ी समस्याएं भी होती हैं। इसके लिए वे तरह-तरह के इलाज कराते हैं। इनसे बचने के लिए आपको योग और प्राणायाम करते रहना चाहिए। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको फ्रॉग पोज के बारे में बताएंगे, जिसे करने से महिलाओं की कई परेशानियां कम हो सकती हैं। आइए हेल्थ ट्रेनर और योगा ट्रेनर साक्षी दुबे से जानते हैं महिलाओं के लिए फ्रॉग पोज करने के फायदे और तरीके के बारे में।

फ्रॉग पोज करने के फायदे 

  • फ्रॉग पोज करना महिलाओं के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है।
  • इस पोज को करने से मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स यानि मासिक धर्म के दौरान होने वाली ऐंठन कम होती है।
  • इस पोज को करने से गर्भाशय की लाइनिंग यानि एंडोमेट्रियम की ग्रोथ होती है।
  • फ्रॉग पोज का अभ्यास करने से शरीर के निचले हिस्से और पेल्विक फ्लोर का ब्लड फ्लो बढ़ता है।
  • इस पोज को करने से महिलाओं की मेंटल और इमोश्नल हेल्थ बेहतर रहती है।
  • इसे करने से हिप्स की मोबिलिटी बढ़ने के साथ ही ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में भी मदद मिलती है।
  • इस आसन को करने से महिलाओं में कमर दर्द की समस्या भी कम होती है।

फ्रॉग पोज करने का सही तरीका 

  • इस पोज को करने के लिए आपको जमीन पर पेट के बल लेटना है।
  • इसके बाद पैरों को पीछे से लाते हुए कूल्हों पर लगाएं। अब बाएं हाथ से बाएं पैर का अंगूठा पकड़ने की कोशिश करें।
  • अब आपको इसी तरह दाएं हाथ से दाएं पैर के अंगूठे को पकड़ना है। आप चाहें तो पेट के नीचे तकिया का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अब सिर और छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
  • आप चाहें तो इस दौरान दोनों पैरों को कमर के साइड में भी रख सकते हैं।

किसे नहीं करना चाहिए यह पोज

  • अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो ऐसे में इस पोज का अभ्यास करने से बचें।
  • अगर हाल ही में आपकी सर्जरी हुई है तो कुछ समय तक इस आसन को करने से परहेज करें।
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को भी फ्रॉग पोज का अभ्यास रने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

दमकती हुई त्वचा पाने के लिए तुलसी टोनर है बेहद असरदार, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका