‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ से अपनी एक अलग पहचान बना चुकी मनीषा रानी ने इंस्टाग्राम पर अपने नए म्यूजिक वीडियो का लुक शेयर किया है। इस नए म्यूजिक वीडियो में मनीषा रानी और टोनी कक्कड़ दोनों साथ दिखाई देने वाले हैं। कुछ समय पहले ही इस वीडियो की पहली झलक भी शेयर की गई थी।मनीषा रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर आज यानी 4 सितंबर को अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘जमना पार’ का लुक शेयर किया है।
इस लुक में उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की है। साथ ही कैप्शन में लिखा ‘जमना पार के लिए दो दिन बचे हैं। क्या आप लोग उत्साहित हैं। आपको यह लुक कैसा लगा। मुझे कमेंट करके बताएं।उनके इस लुक पर यूजर के साथ-साथ टोनी कक्कड़ ने भी कमेंट किया है। टोनी ने कमेंट करते हुए लिखा ‘सैयां बैठे जमना पार’। वहीं कुछ यूजर ने भी कमेंट करते हुए उनके लुक की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा ‘कितनी प्यारी लग रही हो आप’। वहीं एक अन्य ने लिखा ‘जलवा है मनीषा रानी का’।
दोनों के म्यूजिक वीडियो का पोस्टर भी दो दिन पहले ही रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में मनीषा, टोनी की गोद में बैठे हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। बता दें कि टोनी और मनीषा का ‘जमना पार’ ये म्यूजिक वीडियो 6 सितंबर को आउट होने वाला है।पिछले दिनों मनीषा रानी और टोनी कक्कड़ को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। जैसे ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आया, तो फैंस ने ये कयास लगाने शुरु कर दिए कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके साथ ही नेहा कक्कड़ ने भी एक फोटो को शेयर करते हुए कमेंट में ‘टोनीशा’ लिखा।’बिग बॉस ओटीटी सीजन 2′ में नजर आईं मनीषा के चुलबुले व्यक्तित्व ने बिग बॉस के घर से लेकर बाहर तक हर किसी का दिल जीत लिया।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check