सोनु – यार, मैं अगर गधा होता तो क्या तुम भी दोस्ती के खातिर गधे बन जाते?
.
मोनू- गधा तो नहीं बनता, पर दोस्ती की खातिर तुम्हें घास जरूर खिलाता😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
एक अजनबी ने एक घर का दरवाज़ा खटखटाया.
घर का मालिक बाहर आया तो अजनबी ने कहा- “शायद आप मुझे पहचान नहीं पा रहे हैं …
आज से 10 साल पहले आपने 10 रुपये देकर मेरी सहायता की थी.
मैं आपके उस अहसान को आज तक नहीं भूला हूँ !
”घर का मालिक बोला – “ओह … मैं तो सचमुच भूल गया था …
क्या आप वो 10 रुपये वापस करने आये हैं ?”
.
अजनबी – “जी नहीं, ऐसी कोई बात नहीं! दरअसल मैं इधर से गुजर रहा था
तो सोचा कि 10 रुपये और लेता चलूँ … !!!”😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
रीमा – मेरे पड़ोस वाली आंटी मुझे बहुत तंग करतीं थीं…
मोहल्ले में जब भी किसी लड़की की शादी होती तो मेरे गाल खींचकर कहतीं ‘अब तुम्हारी बारी है ‘….
लेकिन मैंने उनकी ये आदत छुड़वा दी.
सीमा – कैसे?
रीमा – मोहल्ले में जब कोई मर जाता तो मैं उनके गाल खींचकर कहती – ‘अब आपकी बारी है…😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
डाकू ( यात्री से ) – क्यों साहब ! आपने इधर अपने आस-पास कहीं पुलिसवाले को तो नहीं देखा?
.
यात्री – जहां तक मेरा ख्याल हैं यहां कोई पुलिसवाला नहीं हैं।
.
डाकू- तो जरा जल्दी से अपना सारा माल-मसाला मेरे हवाले कर दो।😜😂😂😂😛🤣
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check