यूपी की राजधानी लखनऊ में एक महिला ने दारोगा पर बेहद गंभीर लगाया.शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक, वो एक मामले की कंप्लेंट लेकर थाने गई थी. लेकिन दारोगा ने अकेले मिलने के बहाने नशीली दवा देकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा. परेशान होकर उसने अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की है.
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि थाना सरोजनी नगर की रहने वाली पीड़ित महिला तकरीबन एक साल पहले हाइडल चौकी पर अपनी शिकायत लेकर गई थी. इस दौरान चौकी इंचार्ज अमरीश सिंह ने इस महिला को मदद का आश्वासन दिया और एक होटल में मिलने के लिए बुलाया. इस दौरान आरोप है कि महिला को नशीली गोलियां कोलड्रिंक में मिलाकर दे दी गई. जिसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाया गया और उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई.फिर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया गया और ना मानने पर पिटाई करके भगा दिया गया.
यहां तक कि यह भी कहा गया कि अगर शिकायत की तो उसके पति को वीडियो भेज दिया जाएगा. इन सबसे परेशान होकर अब महिला ने परेशान होकर पुलिस थाने में अपनी कंप्लेंट दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई भी कर रही है. DCP सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक के अनुसार, महिला की तरफ से एक शिकायत आई है जिसमें उसने एक दारोगा पर आरोप लगाया है कि उसके साथ छेड़-छाड़ की गई है. इस पूरे इस पूरे मामले पर दारोगा को निलंबित कर दिया गया है. जांच करके इसमें कार्रवाई की जा रही है.
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check