लाल मिर्च से दोस्ती करना नही पड़ेगा महंगा आइए जानें

व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वालो ये लाल मिर्च का सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते है। अगर इसको सही मात्रा में लिया जाए, तो यह हमें शारीरिक लाभ पहुंचाने का काम करती है। लाल मिर्च का इस्तेमाल भारतीय रसोई में जरूर किया जाता है। रसोई में पाक रहे व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए लाल मिर्च की अपनी अलग महत्वपूर्ण भूमिका है।  लाल मिर्च में भी कई पोषक तत्व पाए जाते है जैसे विटामिन बी, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन के, कैरोटीनॉयड, फाइबर।ये सभी मिलकर इसको खाने के लिए लाभदायक बनाते है।

आइए जानते है लाल मिर्च पाउडर के फायदे के बारे में,

  • लाल मिर्च का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल  रखने में मदद मिलती है। इसमें हाई पोटेशियम पाया जाता हैं। इसकी इस गुण की वजह से लाल मिर्च को  ब्लड प्रेशर के नियंत्रण में फायदेमंद साबित होता है।
  • लाल मिर्च को वजन घटाने में फायदेमंद माना गया है।लाल मिर्च में एक खास गुण कैप्साइसिन नाम का एक पदार्थ होता है उसके कारण यह गुण पाया जाता हैं।इस पदार्थ की वजह से बॉडी के मेटाबॉलिज्म में मदद मिलती है।इसे तेज कर सीधे कैलोरी बर्न होने में मदद मिलती है।
  • लाल मिर्च इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करती है। लाल मिर्च में विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है,  बीमारियों से बचाव में भी मदद करता है।
  • लाल मिर्च के अन्य कई प्रभावों में से एक है, इसमें पॉवरफुल एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते है।  जो धमनियों और ब्लड वैसल्स को खोलने में सहायक होते है।
  • लाल मिर्च का सेवन करने से बालों और स्किन के लिए कई लाभ मिलते हैं इसमें कई ऐसे कंपोनेंट्स होते है जैसे विटामिन C और विटामिन A ये दोनो ही आपके बालों और स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • बेहतर डाइजेशन के लिए लाल मिर्च की अपनी अलग भूमिका है।इसमें डाइजेशन की क्रिया को तेज करने की क्षमता होती है। कब्ज से आराम दिलाने में सहायक होती है।