इन 4 एक्सरसाइज़ को रोजाना करके अपनी टांगों को बनाये टोंड, जानिए करने का सही तरीका

जब भी वजन कम करने की बात की जाती है, तो ज्यादातर लोग पेट की चर्बी को कम करने की कोशश में लग जाते हैं। और टांगों की मज़बूती और उस पर जमा चर्बी को कम करना पूरी तरह से भूल जाते हैं। जबकि स्वस्थ शरीर की नींव हमारे टांगों पर ही टिकी हुई है। टांगों की मासंपेशियां ओवरऑल शरीर को संचालित करती है। ऐसे में टांगों को हेल्दी और टोंड बनाए रखना बहुत ही ज़रूरी होता है। टांगों की मज़बूत मांसपेशियां चलने, दौड़ने और कूदने में हमारी मदद करती हैं। तो आइये जानते है टांगों को टोंड बनाने के लिए वो 4 एक्सरसाइज़ कौन – कौन सी है ।

जानिए टांगों को टोंड बनाने वाली 4 एक्सरसाइज

स्क्वाट :-

टांगों पर जमा चर्बी को कम करने से लिए स्क्वाट का अभ्यास करना बहुत ही जरुरी होता है। इससे हिप्स, पेट और इनर थाइज़ में मौजूद चर्बी कम होती हैं और मसल्स भी मजबूत होते है। इसके रोजाना अभ्यास से शरीर के पोश्चर में सुधार आने लगता है और बैक पेन से भी छुटकारा मिलता है।

बॉक्स जंप :-

शरीर में स्टेमिना बिल्ड करने और काफ मसल्स, ग्लूटस और हैमस्ट्रिंग को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बॉक्स जंप करना आवश्यक होता है। बॉक्स जंप एक ऐसे प्लायोमेट्रिक मूव को कहा जाता है जहां व्यक्ति फर्श से एक बॉक्स की तरह हाई जंप करता है। खिलाड़ियों के लिए बॉक्स जंप बहुत ही फायदेमंद होता है।

लेग किकबैक :-

अपने बॉडी के पोश्चर में सुधार लाने के लिए लेग किकबैक को रोजाना एक्सरसाइज़ रूटीन में शामिल करें। इसे रोजाना करने से टांगों की मांसपेशियों में बढ़ने वाली स्टिफनेस को दूर किया जा सकता है और टांगों पर जमा फैट्स को बर्न करने में भी हेल्प मिलती है।

लेग रेज़ :-

टांगों पर जमा चर्बी को दूर करने के लिए लेग रेज़ एक्सरसाइज़ को रोजाना करें। मैट पर लेटकर की जाने वाली इस एक्सरसाइज़ से शरीर संतुलित और फिट बना रहता है। इसे करने से चेस्ट पर प्रैशर आता है और कंधों व पीठ की मांसपेशियां मज़बूत बनती है।

यह भी पढ़े:

जानें कैसी है Akshay Kumar और Tiger Shroff की फिल्म ‘Bade Miyan Chote Miyan’, यहाँ पढ़ें मूवी रिव्यू