कील-मुंहासों वाली त्वचा के लिए बनाएं ये 3 तरह की सनस्क्रीन, नहीं होगी जलन और रेडनेस

जिन महिलाओं या पुरुषों की त्वचा पर मुहांसे होते हैं, वे अक्सर रसायन आधारित उत्पादों का उपयोग करने से डरते हैं। रसायन त्वचा को अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। क्या आप भी इसी डर से बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करते? यदि हां, तो आप शायद सनस्क्रीन भी नहीं लगा रहे होंगे।लेकिन आपको अपनी इस आदत को बदलनी चाहिए, क्योंकि सनस्क्रीन स्किन   के लिए बहुत जरूरी होता है। इस स्थिति में आप घर पर बने सनस्क्रीन ही यूज कर सकते हैं। सनस्क्रीन त्वचा को सनबर्न से बचाती है, साथ ही टैनिंग भी दूर करता है। चलिए जानते हैं एक्ने प्रोन स्किन के लिए घर पर सनस्क्रीन क्रीम कैसे बनाएं ?

घर पर सनस्क्रीन कैसे बनाएं?
आप घर पर कई तरीकों से सनस्क्रीन बना सकते हैं। एलोवेरा, शिया बटर, नारियल तेल आदि की मदद से घर पर सनस्क्रीन बनाया जा सकता है।

1. एलोवेरा सनस्क्रीन- एलोवेरा सनस्क्रीन त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है। आप इसे आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में एलोवेरा जैल लें। इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल डाल लें। इसके बाद इसमें 10-12 बूंदें पिपरमिंट ऑयल की डालें। इस सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें। इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। अब आप घर पर तैयार इस सनस्क्रीन का यूज घर से बाहर निकलने से पहले कर सकते हैं। एलोवेरा जैल (Aloe Vera Sunscreen for Face) स्किन को धूप की किरणों से बचाता है, साथ ही एक्ने और पिंपल्स की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

2.बादाम और ऑलिव ऑयल सनस्क्रीन- आप घर पर बादाम और ऑलिव ऑयल की मदद से भी सनस्क्रीन बना सकते हैं। इसके लिए आप बराबर मात्रा में बादाम का तेल, तिल का तेल और जैतून का तेल लें। सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। यह घर पर बना एक हर्बल सनस्क्रीन का काम करेगा। आप घर से निकलने से पहले इस सनस्क्रीन को अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा धूप की किरणों से सुरक्षित रहेगी, त्वचा की रंगत में निखार आएगा। बादाम और ऑलिव ऑयल सनस्क्रीन चेहरे के कील-मुहांसों वाली त्वचा पर भी लगाया जा सकता है। लेकिन अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है, तो आप एक्सपर्ट की राय पर इस सनस्क्रीन का यूज कर सकते हैं।

3. शिया बटर सनस्क्रीन-शिया बटर भी त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है। आप चाहें तो घर पर शिया बटर से भी सनस्क्रीन बना सकते हैं। इसके लिए आप शिया बटर, बादाम का तेल, कोकोआ बटर, विटामिन ई कैप्सूललें। अब एक इन सभी सामग्री को पिघलाने के लिए रख दें। जब इनका कलर टिंटेड फाउंडेशन की तरह दिखने लगेगा, इसे ठंडा होने दें और एयर टाइट कंटेनर में बंद कर दें। अब आप इस सनस्क्रीन को घर से बाहर निकलते समय अपनी स्किन पर लगा सकते हैं।

सनस्क्रीन कैसे लगाएं: 
अगर आप होममेड सनस्क्रीन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे सही तरह से लगाना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप अपने हाथ में सनस्क्रीन लें। इसे अपने चेहरे, गर्दन और ओपन एरिया पर लगाएं। इसके साथ ही उस जगह भी सनस्क्रीन जरूर लगाएं, जहां कपड़े ट्रांसपेरेंट हैं। आपको हमेशा घर से 15 मिनट पहले ही सनस्क्रीन अप्लाई करना चाहिए। इससे सनस्क्रीन त्वचा पर अच्छी तरह से अब्जॉर्ब हो जाएगा। त्वचा सूरज की किरणों से सुरक्षित रहेगी, सन टैन से बचेगी और एक्ने प्रोन स्किन से भी छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

घर पर पपीते से बनाकर लगाएं ये 4 फेस पैक, फेस से झाइयां होंगी दूर