जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपकी त्वचा ढीली और ढीली होने लगती है। आमतौर पर 30 की उम्र के बाद चेहरे पर कई ऐसे लक्षण दिखने लगते हैं, जो बताते हैं कि आप बुढ़ापे की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा की कसावट बरकरार रखें तो आप अपनी उम्र से कम दिख सकती हैं। खास बात ये है कि स्किन को टाइट करने के लिए आपको किसी मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर पर ही नैचुरल फेस मास्क बना सकते हैं। ये फेस मास्क आपकी त्वचा को टोन करते हैं और फेशियल मसल्स को टाइट करते हैं, जिससे आप के चेहरे से उम्र का पता बताने वाले संकेत धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं।
खीरे और अंडे से बनाएं स्किन टाइटनिंग फेसमास्क
त्वचा को टाइट रखने के लिए आप खीरे और अंडे से बेहतरीन फेसमास्क बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक खीरा लें और इसका छिलका निकालकर इसे ब्लेंड कर लें (पीस लें)। गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए आप चाहें तो इसमें थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को एक बाउल में निकालिए और इसमें 1 चम्मच नींबू का रस डालिए। इसके बाद 1 अंडे का एग व्हाइट (अंडे का सफेद भाग) डालें। इन सभी को अच्छी तरह मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बनाएं। बस आपका फेस मास्क तैयार है।
इसे चेहरे पर लगाकर ऊपर की दिशा में सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें। 4-5 मिनट तक मसाज करने के बाद बचे हुए मास्क को चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो दें। सप्ताह में 3 बार के प्रयोग से ही आपको फर्क दिखने लगेगा।
एलोवेरा और अंडे से बनाएं बेहतरीन फेस मास्क
आप एलोवेरा जेल और अंडे से भी स्किन टाइटनिंग फेस मास्क बना सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल निकालें और इसमें एक अंडे का एग व्हाइट (अंडे का सफेद भाग) मिलाएं और चम्मच से मिलाकर अच्छा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और मसाज करने के बाद थोड़ी देर के लिए स्किन पर लगा हुआ छोड़ दें। जब फेस मास्क सूख जाए और टाइट हो जाए, तो सादे पानी से इसे धो लें। ध्यान दें कि फेस मास्क को चेहरे पर लगाते समय नीचे से ऊपर की तरफ हाथ चलाएं, जैसे आप त्वचा को उठा रहे हैं। इससे आपकी त्वचा की कोमलता बढ़ेगी और झुर्रियां कम जाएंगी।
चावल का आटे और पपीते का फेस मास्क
पपीता में पपाइन नाम का एक खास एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पपीते के प्रयोग से भी त्वचा की टाइटनेस बढ़ती है। इस फेसमास्क को बनाने के लिए आपको एक कटोरी में थोड़ा सा पका हुआ पपीता लेकर इसे मैश करके पेस्ट बना लेना है। इसके बाद इसमें 1 चम्मच चावल का आटा मिलाएं और 2 चम्मच शहद डालें। इन सभी को अच्छी तरह मिलाकर बढ़िया पेस्ट बनाएं। बस अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर ऊपर बताए गए तरीके से लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें। ये फेस मास्क आपके चेहरे की रंगत और चमक भी बढ़ाएगा।
यह भी पढ़ें:
चंदन पाउडर से बना यह फेस पैक और टोनर दूर करता है टैनिंग से लेकर मुंहासों तक
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check