नंदीग्राम में BJP और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है, जिसमें एक महिला बीजेपी कार्यकर्ता रतिबाला आदी की मौत हो गई है. इसके अलावा 7 बीजेपी कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं. यह घटना 22 मई देर रात नंदीग्राम के सोनचुरा की बताई जा रही है. तणमूल कार्यकर्ताओं पर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है.
लोकसभा चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल का नंदीग्राम एक बार फिर सुलग उठा है. नंदीग्राम में महिला कार्यकर्ता की मौत के खिलाफ BJP जहां प्रदर्शन कर रही है, वहीं इलाके में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई है. बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने महिला कार्यकर्ता को निशाना बनाया। नंदीग्राम तामलुक लोकसभा सीट में आता है। यहां से कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय बीजेपी के कैंडिडेट हैं। नंदीग्राम में 25 मई को वोट डाले जाने हैं। इसके पहले महिला कार्यकर्ता की मौत पर नंदीग्राम सुलग उठा है। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस के साथ केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।
राज्य के पूर्व मेदिनीपुर में आने वाले नंदीग्राम में बुधवार रात को एक घटना हुई थी। बीजेपी का आरोप है कि इस घटना में बीजेपी महिला घायल हुई थी। जिसकी बाद में मौत हुई। बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने यह घटना की है।इस घटना के विरोध में बीजेपी ने गुरुवार को विरोध में सड़कों पर उतर आई। इसके बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स और केंद्रीय बलों की तैनाती करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार नंदीग्राम में यह घटना सोनाचुरा इलाके में हुई। मृतक की पहचान रतिबाला के तौर पर हुई है। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे कोलकाता स्थानांतरित कर दिया गया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक गंभीर रूप से घायल पीड़ित मृतक बीजेपी कार्यकर्ता का बेटा है।
मिली जानकारी के अनुसार बता दे की नंदीग्राम में महिला कार्यकर्ता की मौत पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि 16 मई को हल्दिया में एक रैली में ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में अपनी हार का बदला लेने की धमकी दी थी। 23 मई को नंदीग्राम में बीजेपी कार्यकर्ता रतिबाला अरही की हत्या कर दी गई। मालवीय ने घटना के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा है कि लोकतंत्र में ऐसी हिंसा अस्वीकार्य है।ममता बनर्जी को उनके भड़काऊ बयानों और उसके बाद उनकी पार्टी के आपराधिक सदस्यों की कार्रवाई के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हम लड़ेंगे और रतिबाला अधिकारी और सभी पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करेंगे। हमारी स्थानीय इकाई ने नंदीग्राम में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है।
वही पर नंदीग्राम में बीजेपी महिला कार्यकर्ता की हत्या के मुद्दे पर टीएमसी ने बीजेपी पर पलटवार किया है. पार्टी नेता शांतनु सेन ने कहा कि बीजेपी आपस में लड़ रही है. इसी का नतीजा है कि नंदीग्राम में एक महिला की हत्या कर दी गई. इसके बाद बीजेपी इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा रही है. सेन ने कहा कि बीजेपी जानती है कि वह चुनाव हार रही है. ऐसे में ध्यान भटकाने के लिए वह टीएमसी पर आरोप लगा रही है.
यह भी पढ़ें:
सरकार ने लगाया माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नाडेला और लिंक्डिन पर जुर्माना, क्या है वजह
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check