बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर पिछले कुछ समय से अपनी आने वाली फिल्म ‘जाने जान’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि ‘जाने जान’ के जरिए करीना ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। अब निर्माताओं ने ‘जाने जान’ का मुख्य गाना जारी कर दिया है, जिसे नेहा कक्कड़ ने सचिन-जिगर के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के बोल राजेंद्र कृष्ण ने लिखे हैं। फिल्म ‘जाने जान’ के निर्देशन सुजॉय घोष ने अपने आधिकारिक एक्स पर फिल्म का मुख्य गाना साझा किया है।
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, आपके लिए हमारा टाइटल ट्रैक…सुनो। बताओ। ‘जाने जान’ में करीना के अलावा जयदीप अहलावत और विजय वर्मा जैसे कलाकार भीमुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रोडक्शन का काम एकता कपूर ने संभाला है। यह फिल्म करीना के जन्मदिन यानी 21 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म कलिम्पोंग पर आधारित है। नेटफ्लिक्स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जाने जान’ हमारे अपने ‘जाने जान’ के जन्मदिन पर आ रही है
करीना कपूर खान। किसी अन्य से बेहतर तोहफे का इंतजार किए बिना अपने-अपने कैलेंडर पर डेट मार्क करें। प्तजानेजान 21 सितंबर को आएगी, केवल नेटफ्लिक्स पर!निर्देशक सुजॉय घोष ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में बताते हुए कहा, ‘जाने जान’ उस किताब पर आधारित है, जो लंबे समय से मेरे जीवन का प्यार रही है। जिस दिन से मैंने डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स पढ़ा। मैं इसे एक फिल्म में रूपांतरित करना चाहता था। यह मेरी अब तक पढ़ी सबसे अद्भुत प्रेम कहानी थी और आज करीना, जयदीप और विजय की बदौलत वह कहानी पर्दे पर जीवंत है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check