महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक चॉल के मकान की छत से प्लास्टर का एक टुकड़ा गिरने से 33 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कलवा के सहायक नगर निगम आयुक्त सुबोध ठाणेकर ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि छत से कंक्रीट का टुकड़ा गिरने से चंद्रिका कुंजू गंभीर रूप से घायल हो गई।नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ठाणे नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय चंद्रिका के परिवार के चार सदस्य घर में थे। इस हादसे में 65 वर्षीय एक महिला भी घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है।ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि यह एक मंजिला चॉल 23 साल पुरानी है और इसमें 13 मकान हैं। उन्होंने बताया कि इसमें कई दरारें हैं और यह खतरनाक स्थिति में है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check