महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शनिवार आधी रात के बाद निगम द्वारा संचालित एक अस्पताल में सिलेंडर से ऑक्सीजन गैस का रिसाव होने लगा।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना वागले एस्टेट के श्रीनगर इलाके में स्थित मातोश्री गंगूबाई संभाजी शिंदे हॉस्पिटल में देर रात 12 बजकर 25 मिनट पर हुई। हालांकि, गैस रिसाव का असर किसी मरीज पर नहीं पड़ा।
तड़वी के अनुसार, 390 किलोग्राम वजन के सिलेंडर पर दबाव बढ़ने पर उसका सुरक्षा वॉल्व मुड़ गया और गैस का रिसाव शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी ने दबाव नियंत्रित किया और करीब 45 मिनट बाद रिसाव रोक दिया गया।
तड़वी के अनुसार, अस्पताल में 390 किलोग्राम का एक और ऑक्सीजन गैस सिलेंडर है, जिसके कारण वहां मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check