महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बुधवार को सुबह एक कुएं में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि संभवत यह आत्महत्या का मामला है और इसकी जांच की जा रही है।
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि उन्हें कपूरबावड़ी इलाके के शिव मंदिर के पास कुएं में शव मिलने की सूचना सुबह करीब पांच बजे मिली।
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मी और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। व्यक्ति की उम्र 45 से 50 साल के बीच लग रही थी। तडवी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check